
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मध्य प्रदेश युवा समाज सेना, मानपुर द्वारा 30 मई 2026 की सायंकाल महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप एकत्रित होकर पूरे उत्साह, जोश एवं गरिमामय वातावरण में हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के महत्व, उसके ऐतिहासिक योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने कहा कि जब भारत अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था, तब क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाना अत्यंत कठिन कार्य था। अंग्रेजी शासन के विरुद्ध चल रहे स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं अन्य प्रकाशनों का सहारा लिया गया। इन माध्यमों ने स्वतंत्रता की अलख को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया, जिसके परिणामस्वरूप अनेक जन आंदोलनों को बल मिला और आज़ादी की लड़ाई को नई गति प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि क़लम की ताकत ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव को इस प्रकार हिलाया कि स्वयं ब्रिटिश शासन भी इसकी व्यापकता का अनुमान नहीं लगा सका। पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश में जागरूकता का वातावरण तैयार किया। आज भी पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
राहुल शुक्ला ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित की भावना से किया जाने वाला पत्रकारिता का कार्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने हिन्दी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए पत्रकारिता जगत के योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष राहुल शुक्ला, संगठन प्रवक्ता जितेन्द्र गुप्ता, अनुशासन समिति प्रभारी आशुतोष दुबे, सह प्रभारी रोशन सोनी, विकास बैगा, नगर महामंत्री सागर द्विवेदी, कार्यालय मंत्री सुनील सेन, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव, रामकिशन साहू, अशोक वर्मा, शिवानंद प्रजापति, अरुण साहू, आकाश कुशवाहा, वेद प्रकाश कुशवाहा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ