DRMS NEWS

DRMS NEWS

पूर्व मंत्री एवं विधायक मीना सिंह ने जन्मदिन समारोह में पहुंचकर एल्डरमैन एवं युवा नेता रसिक खंडेलवाल की बिटिया को दिया आशीर्वाद

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं मानपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मीना सिंह ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच समय निकालकर नगर परिषद मानपुर के एल्डरमैन एवं युवा नेता रसिक खंडेलवाल की पुत्री के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम बांधवगढ़ ताला स्थित The Ashoka Resort में आयोजित किया गया था।

समारोह में विधायक मीना सिंह ने जन्मदिन की खुशियां मना रही नन्ही बिटिया को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं उपस्थित अतिथियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एल्डरमैन हरीश विश्वकर्मा, प्रतिष्ठित व्यापारी विकास कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, आशू यादव, राजा दिवाकर मिश्रा, रवि शर्मा, राजा खंडेलवाल, लकी गुप्ता, शंकरलाल खंडेलवाल, कंकुल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में इष्ट मित्र, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक को अपने बीच पाकर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनका आत्मीय स्वागत किया।

विधायक मीना सिंह को क्षेत्र की जनता अपनी जननेत्री के रूप में देखती है। वे क्षेत्रवासियों को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुख में सहभागी बनती हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखती हैं।

जन्मदिन समारोह में विधायक के पहुंचने से परिवार के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रसिक खंडेलवाल एवं उनके परिजनों ने अपनी मुंहबोली बुआ मीना सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद उनका परिवार के बीच पहुंचना उनके लिए अत्यंत सम्मान और सौभाग्य की बात है। उन्होंने विधायक मीना सिंह को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित किया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ