
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। उमरिया जिले के इंदवार थाना अमरपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम बकेली उमरिया में शादी शुदा माहिला अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली मृतिका की पहचान संगीता सिंह पति जय करण सिंह उम्र 21 साल निवासी जमुनिया थाना बडवारा किया गया है।
समाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव को पुलिस ने बताया कि मृतिका संगीता सिंह तीन दिन पहले अपने माइका बकेली उमरिया आई थी उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी है , वही आज दिन सोमवार को शव पेड़ से लटकता हुआ मिला जिसकी जानकारी अमरपुर चौकी पुलिस को दी गई अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह दलबल पहुंचकर घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देकर, नयाब तहसीलदार टी आर पानिका घटनास्थल पर शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा आदि की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस हादसे के संबंध में अमरपुर पुलिस किन कारणों से युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है घटना की जांच करेगी जांच के बाद ही पता चलेगा किन कारणों से संगीता ने डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची को छोड़कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ग्रामीणों के मुताबिक युवती मानसिक रूप कमजोर थी, वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा ।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ