संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। प्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना संचालित की जा रही है। इसका उददेश्य गर्भवती माताओं को बेहतर उपचार दिलाते हुए संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराना है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत हर माह की 09 एवं 25 तारीख को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करने गर्भवती माताओं की जॉच के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में व्ही.एच.एन.डी का आयोजन एवं गर्भवती माताओं की जाँच उपचार एवं सलाह दी जाती है।
जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय शहडोल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, जयसिंहनगर, 07 सामु.स्वा. केन्द्रों 31 प्राथ.स्वा. केन्द्रों तथा 229 आरोग्य केन्द्रों में विगत 09 जून 2026 को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें चिकित्सकीय उपचार, सलाह एवं जॉच गई तथा पोषण आहार, एवं संस्थागत प्रसव कराने समझाईश दी गयी है। शिविर में 2519 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संस्थाओं में 849, सामुदायिक तथा उपस्वा. केन्द्र स्तर पर 1670 माताओं की गर्भ की जाँच की गई।
जाँच में जोखिम वाली गर्भवती माता 449 पायी गयी, 44 गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी की गयी। 24 माताएं अत्यधिक एनीमिक थी, 11 माताएं हाइपरटेंशन की शिकार थी, तथा 21 माताओं की रक्त बढ़ाने इंजेक्शन दिया गया एवं 03 माताओं का रक्त चढ़ाया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ