DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस ने ग्राम साखी तिराहा देवरांव रोड पर अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जप्त


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) थाना ब्यौहारी पुलिस को 10 जून 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम साखी क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी ब्यौहारी निरी. जियाउल हक के नेतृत्व में उ.नि. कपिलकांत तिवारी एवं आर. पंकज महरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम साखी तिराहा देवरांव रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर- ट्रॉली, जिसमें अवैध रूप से रेत लोड थी, आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। 

पुलिस द्वारा मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच करने पर उसमें रेत लोड पाई गई। पकड़ी गई रेत की अनुमानित कीमत 3 हजार रुपये तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई। कुल 7 लाख 03 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है।

प्रकरण में ट्रैक्टर के पंजीकृत स्वामी एवं फरार चालक के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं रेत को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ