संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवलोंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 11 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उ.नि. दिलीप सिंह, सउनि. इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आरक्षक चित्रांशु शुक्ला, आरक्षक ओम प्रसाद तिवारी एवं महिला आरक्षक कंचन सिंह थाना देवलोंद पुलिस टीम ने ग्राम जनकपुर-बुड़वा में कार्यवाही के दौरान आरोपी रामबहोर बैस पिता लक्ष्मण प्रसाद बैस, उम्र 38 वर्ष, निवासी जनकपुर बुड़वा, थाना देवलोंद के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 135 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
जप्त शराब में शासकीय प्लेन मदिरा, ऑफिसर्स चॉइस, इम्पीरियल ब्लू, मैकडॉवेल्स एवं 8 पी.एम. व्हिस्की शामिल है। जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ