DRMS NEWS

DRMS NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राहुल नायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) पीड़िता ने 13 अप्रैल 2026 को थाना बुढ़ार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जिस पर थाना प्रभारी बुढ़ार निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उ.नि. गोविन्द भगत, म.प्र.आर. सरिता सिंह, आर. अमर बागरी एवं आर. महेन्द्र बुढ़ार पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए पूर्व में ही नाबालिग बालिका को सकुशल व सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।

दस्तयाबी के बाद पीड़िता ने बयानों में बताया कि आरोपी राहुल नायक उसे भगाकर ले गया था और उसने उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के अतिरिक्त 86, 87, 124(2)(4), 64(एम), 3(5) का इजाफा किया।

बुढ़ार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 09 जून 2026 को आरोपी राहुल नायक पिता लखन नायक (निवासी: ग्राम तेन्दुआ ओव्हर ब्रिज, थाना उरला, जिला रायपुर, (छ.ग.) एवं आरोपिया रेशमा नायक पति गोपाल नायक, निवासी नायक मोहल्ला, ग्राम नौगई, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया। आरोपी व आरोपिया को वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ