
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस शहडोल द्वारा एक विशेष अभियान संचालित किया गया। नियमित वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित 154 दोपहिया वाहनों को रोका गया।
इस दौरान दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय वाहन चालकों को नियमों का महत्व समझाते हुए मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप सभी 154 वाहनों में नंबर प्लेट लगवाई गई। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं बिना नंबर प्लेट वाहन संचालित न करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के प्रति जागरूकता और स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ