DRMS NEWS

DRMS NEWS

विशेष अभियान के तहत कॉम्बिंग गश्त में 167 लंबित वारंटों की तामीली, भारी संख्या में वारंटियों की धरपकड़


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशानुसार 30 - 31 मई 2026 की दरम्यानी रात्रि में जिला शहडोल के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/ गुण्डा बदमाशों की चैकिंग, होटल/ लॉज/ ढाबा चैकिंग कार्यवाही की गई। गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी एवं महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चैकिंग हेतु सम्पूर्ण जिले में यह सघन अभियान चलाया गया।

इस प्रभावी कार्यवाही के दौरान शहडोल पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों की तामीली में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। जिले भर के थानों द्वारा की गई एक ही रात्रिकालीन कार्यवाही में कुल 167 वारंटों की तामीली शहडोल पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। इस सघन अभियान से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिली है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ