DRMS NEWS

DRMS NEWS

घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) 29 मई 2026 को पीड़िता ने थाना में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत बताया कि 24 मई 2026 जब वह खाना खाकर अपने बेडरूम में थी और उसके पति काम के सिलसिले में रायपुर गए हुए थे, तभी सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी रजनीश उर्फ पप्पू महरा (पिता शंकर महरा, उम्र 38 वर्ष) जबरन उसके घर में घुस आया।

आरोपी ने अंदर से दरवाजा बंद कर फरियादिया के साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने शोर मचाने और भागने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पति के रायपुर से वापस लौटने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ आकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पीड़िता की शिकायत पर थाना सीधी में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सउनि. अमेरिका दास, आर. सतीश सिंह, आरक्षक शिव कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्य़वाही करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। आज  01 जून 2026 को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रजनीश उर्फ पप्पू महरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

एक अन्य घटनाक्रम में 30 मई 2026 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 28 मई 2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान सउनि अशोक गुप्ता, म.आर. श्यामवती सिंह द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को 31 मई 2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। 

इसी प्रकार 01 जून 2026 को चौकी केशवाही क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री  31 मई 2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर चौकी केशवाही थाना बुढार में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी केशवाही उपनिरीक्षक गंगा सिंह मार्को आरक्षक उमेश राठौर एवं आरक्षक जितेंद्र राठौर पुलिस टीम ने अपहृता नाबालिग बालिका को 01 जून 2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ