DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी को किया सम्मानित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)पुलिस बल में अपनी दीर्घकालिक एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले तीन पुलिस अधिकारी 30 मई 2026 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ससम्मान सेवानिवृत्त हुए। इन अधिकारियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ रहकर लगभग 41 वर्ष से अधिक समय तक अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन किया है।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में 1. कासउनि इंदभान सिंह सिरगो: 41 वर्ष, 08 माह और 30 दिन की अपनी सुदीर्घ सेवा के दौरान इन्होंने थाना कोतवाली, ब्यौहारी, मानपुर, और जयसिंहनगर सहित परिवहन विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं।, 2. कासउनि प्रताप सिंह धुर्वे: 41 वर्ष, 08 माह और 13 दिन की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। इन्होंने थाना कोतमा, अजाक, खैरहा, जैतपुर, गोहपारू और यातायात शाखा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व 3. कासउनि हीरा सिंह: इन्होंने भी 41 वर्ष, 08 माह और 13 दिन की सेवा पूर्ण की है। अपने कार्यकाल के दौरान थाना बुढ़ार, जयसिंहनगर एवं एसडीओपी कार्यालय धनपुरी में इनकी पदस्थापना रही। 

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारी को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।  शहडोल पुलिस परिवार इन सभी अधिकारियों के पुलिस विभाग में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करता है तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण भविष्य की कामना करता है। आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी मुख्‍यालय शहडोल, रक्षित निरीक्षक शहडोल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्‍टॉफ, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ