DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल पुलिस द्वारा 'सिंहस्थ-2028' के दृष्टिगत प्रथम बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) जिला पुलिस बल, शहडोल द्वारा आगामी 'सिंहस्थ-2028' के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस बल को विशेष रूप से तैयार करने के उद्देश्य से आज प्रथम बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। उक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक चलेगा।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शहडोल स्थित पुराने पुलिस कंट्रोल रूम हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीआईजी (DIG) शहडोल और पुलिस अधीक्षक  शहडोल के मार्गदर्शन में हुआ।

इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी उज्जैन महाकुंभ (सिंहस्थ 2028) के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अभी से तकनीकी और व्यावहारिक रूप से दक्ष बनाना है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ