
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। सोहागपुर क्षेत्र स्थित SECL की बंगवार अंडर ग्राउंड कोयला खदान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान के भीतर अचानक जोरदार एयर ब्लास्ट के साथ रूफ फाल होने से अफरा-तफरी मच गई। खदान की छत का हिस्सा भर-भराकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई ठेका मजदूर आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी मलबे में दब गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ठेका मजदूर बल्लू बैगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद खदान परिसर में हड़कंप मच गया और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव दल ने अब तक पांच मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कुछ कर्मचारी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों अनिल कुमार और सुजल वर्मा ने बताया कि खदान के भीतर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसके बाद छत का हिस्सा गिरने लगा। मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मलबा उन पर आ गिरा। घटना के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जाता है कि हादसे की सूचना मिलते ही SECL प्रबंधन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। खदान के अंदर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
राहत एवं बचाव दल द्वारा मृतक मजदूर के शव को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है। इस घटना के घटित होने से मजदूरों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग व अन्य अधिकारी एसईसीएल की बंगवार (धनपुरी) में भूमिगत कोयला खदान धंसने की घटना की सूचना मिलने पर निजी हॉस्पिटल शहडोल में पहुंचकर भर्ती घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त।
कलेक्टर ने बताया कि घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं 4 व्यक्ति घायल हुए। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्तियों को कंपनियां द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी एवं घायलों का उपचार एक निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है तथा बेहतर उपचार करने हेतु चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ