
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। अनुविभागीय अधिकारी, अनु. ब्यौहारी के मार्गदर्शन में थाना देवलोंद पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए समान-बुडवा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध रेत जप्त की गई है।
थाना देवलोंद में थाना प्रभारी निरी. जियाउल हक के निर्देशन में मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी उ.नि. दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि. इन्द्रलाल पुरी एवं आर. राजबिहारी पटेल पुलिस टीम द्वारा समान-बुडवा मार्ग पर घेराबंदी की गई। जिसपर एक बिना नम्बर का आयसर कम्पनी का सिल्वर रंग का ट्रैक्टर, जिसकी ट्रॉली में भारी मात्रा में रेत भरी हुई थी को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम रामकुमार कोल पिता रामदास कोल उम्र 32 वर्ष निवासी करकल टोला गौटियान समान थाना देवलोंद जिला शहडोल बताया।
चालक द्वारा वाहन एवं रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके, जिस पर मौके पर देवलोंद पुलिस द्वारा बिना नम्बर के आयसर कम्पनी के सिल्वर रंग के ट्रैक्टर, साथ ही बिना नम्बर की लाल रंग की ट्रॉली तथा उसमें भरी रेत, कुल अनुमानित कीमत 4,69,000 रुपये को विधिवत जप्त कर जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
यह कृत्य प्रथम दृष्टया बी.एन.एस., खनिज अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर आरोपी रामकुमार कोल पिता रामदास कोल उम्र 32 वर्ष निवासी करकल टोला गौटियान समान थाना देवलोंद जिला शहडोल तथा वाहन स्वामी मोनू बैस निवासी झिरिया के विरुद्ध थाना देवलोंद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ