
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। शासकीय महाविद्यालय भरेवा में प्राध्यापकों की कमी और अव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदवार के अध्यक्ष गौरीशंकर मिश्रा ने राज्य शासन और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय को संचालित हुए तीन शैक्षणिक सत्र पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी पर्याप्त प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
जैसा कि मनोज श्रीवास्तव को गौरीशंकर मिश्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महाविद्यालय में सभी संकाय स्वीकृत होने के बावजूद प्राध्यापकों के अभाव के कारण छात्र-छात्राओं का प्रवेश लगातार घट रहा है। उनका कहना है कि क्षेत्र के विद्यार्थी महाविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी और अव्यवस्थित शैक्षणिक माहौल के कारण वे प्रवेश लेने से हिचक रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में महाविद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था लगभग ठप है और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भी अधिकांश समय महाविद्यालय बंद मिला। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था सुधारने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस नेता के अनुसार, भरेवा हायर सेकेंडरी स्कूल से हर वर्ष बड़ी संख्या में गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे उत्तीर्ण होकर उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय पहुंचते हैं, लेकिन संसाधनों और शिक्षकों की कमी के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
गौरी शंकर मिश्रा ने शासन और प्रशासन से महाविद्यालय में तत्काल पर्याप्त प्राध्यापकों की नियुक्ति कर नियमित शिक्षण व्यवस्था शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के अभिभावक, छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ