
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मानपुर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज द्विवेदी का लंबी बीमारी के बाद भोपाल में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। उनके निधन से मानपुर नगर, अधिवक्ता समुदाय एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। वे लगभग 55 वर्ष के थे।
स्वर्गीय मनोज द्विवेदी अपने सरल, सहज, मृदुभाषी एवं सौम्य व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। विधि के क्षेत्र में उनका अनुभव और कानून पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक सम्मानित अधिवक्ता के रूप में स्थापित करती थी। अपने विनम्र व्यवहार, ईमानदार कार्यशैली और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्होंने समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनके पास आने वाले लोगों को वे सदैव सहजता से विधिक मार्गदर्शन प्रदान करते थे।
उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे मानपुर की सामाजिक एवं विधिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी, अधिवक्ता, परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। नम आंखों और भारी मन से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पंचतत्व में विलीन होने से पूर्व उपस्थित जनसमूह ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्वर्गीय मनोज द्विवेदी की सादगी, मधुर व्यवहार, न्याय के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ