संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। आज ग्राम पंचायत रक्सा में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मानपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मानपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता प्रमोद सिंह ने सहभागिता की।
मनोज श्रीवास्तव व केशव विश्वकर्मा ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा ग्रामीणों को विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का विश्वास दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से भी राहत प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में ऐसे विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता जताई। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण रहा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ