DRMS NEWS

DRMS NEWS

झलवार हल्का पटवारी के तानाशाही रवैया से किसान हो रहे परेशान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)जिले के मानपुर तहसील के इंदवार राजस्व निरीक्षक मण्डल के अंतर्गत झलवार हल्का मे इन दिनों पटवारी के तानाशाही रवैया से किसान परेशान हो रहे है झलवार हल्का पटवारी निर्धारित मापदंड के अनुसार अपना निवास नहीं बनाये है और न ही हल्का क्षेत्र मे आते है, लगातार बाहर रहते है किसान भूमि की ई केवएसी, भूमि परमार्जित करवाने के लिए लगातार परेशान हो रहे है। 

मनोज श्रीवास्तव ने  बताया कि यदि हल्का पटवारी से कोई सम्पर्क करना चाहे तो वो फोन ही नहीं उठाते है शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए अपना तानाशाही रवैया अपनाये हुए है जिससे किसान लगातार परेशान हो रहे है 

जिला कलेक्टर एवं मानपुर एसडीएम से कार्यवाही की उम्मीद

क्षेत्रीय किसानों द्वारा बताया गया की हल्का पटवारी हम लोगों को लगातार परेशान कर रहे है हमारा कोई काम नहीं हो रहा है पटवारी न तो फोन उठाते है और न ही कोई बात सुनते है जिससे हम परेशान होकर उमरिया जिले के कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी के पास जाकर इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ