DRMS NEWS

DRMS NEWS

34 वर्षों की निष्कलंक सेवा को मिला सम्मान। एस.एन. शुक्ला की विदाई बनी प्रेरणा, अब समाज सेवा और प्रभु भक्ति को समर्पित होगा जीवन


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 80 किलोमीटर दूर अनूपपुर निवासी एवं अमरकंटक ताप विद्युत गृह (चचाई) में कार्यरत एस.एन. शुक्ला ने अपनी 34 वर्षों की उत्कृष्ट, समर्पित एवं निष्कलंक सेवाओं के उपरांत सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर पावर प्लांट परिसर में आयोजित भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह भावनाओं, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक बन गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने श्री शुक्ला को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उल्लेखनीय सेवाकाल का अभिनंदन किया। उनके साथ सेवानिवृत्त अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद, विप्र समाज के संयोजक रामनारायण द्विवेदी, राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, जिला महासचिव श्रवण कुमार उपाध्याय, विद्याधर पांडेय, मधुकर चतुर्वेदी, मधुसूदन द्विवेदी, आर.एस. शर्मा, वरिष्ठ रसायनज्ञ अजय पांडे, आर.एस. मिश्रा, पी.के. मिश्रा, पत्रकार विजय राठौर, पहुलकर जी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यपालक निदेशक अतीक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि "सेवानिवृत्ति किसी कर्मयोगी के जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए दायित्वों और अवसरों की शुरुआत है। एस.एन. शुक्ला ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।" उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विप्र समाज के संयोजक रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि "एस.एन. शुक्ला ने अपने व्यवहार, सरलता और कर्मनिष्ठा से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। सेवा से निवृत्त होने के बाद उनका अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा। हमें विश्वास है कि वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी उसी समर्पण के साथ योगदान देंगे, जैसा उन्होंने अपने सेवाकाल में दिया है।"

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने कहा कि "जीवन की वास्तविक सफलता केवल पद और सेवा तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों के संरक्षण में निहित होती है। एस.एन. शुक्ला ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, सौहार्द और कर्तव्यनिष्ठा का जो आदर्श स्थापित किया है, वह अनुकरणीय है। सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा एवं आध्यात्मिक जीवन के प्रति उनका संकल्प निश्चित ही जनकल्याण की दिशा में नई प्रेरणा देगा।"

सेवानिवृत्ति के बाद जब श्री शुक्ला अपने गृह नगर अनूपपुर पहुंचे तो परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। घर के प्रवेश द्वार पर आरती उतारकर तिलक लगाया गया तथा पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

इस विशेष अवसर पर उनके पूज्य गुरु महाराज स्वामी लवलीन बाबा भी उपस्थित रहे। श्री शुक्ला एवं उनके परिवारजनों ने गुरु महाराज का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु महाराज ने उन्हें सेवा, सद्भाव, आध्यात्मिक साधना और प्रभु भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बेला शुक्ला, पुत्र करण शुक्ला (राजा), पुत्रवधू पूजा शुक्ला, बेटी चांदनी पाठक, सत्य कुमार, बेटी रजनी शर्मा, शिव कुमार पाठक, श्रीमती दुर्गा पाठक, बहनें, नाती-पोते सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। नगर के इष्ट-मित्रों एवं राधा रानी महिला मंडल द्वारा भी उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए एस.एन. शुक्ला ने कहा कि गुरु महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से वे अपने जीवन के आगामी चरण को प्रभु भक्ति, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित करेंगे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान के लिए अधिकारियों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

भावपूर्ण विदाई एवं गृह अभिनंदन समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि कर्तव्यनिष्ठा, सरलता, सदव्यावहार  और ईमानदारी से अर्जित सम्मान ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उपस्थित सभी लोगों ने एस.एन. शुक्ला के स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ