
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर के अधीनस्थ कर्मचारी भैयालाल तिवारी के सेवा निवृत्त होने के अवसर पर मंगलवार को जनपद पंचायत मानपुर के सभागार में गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल को याद करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित सिरोठिया ने श्री तिवारी के सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की सच्ची पहचान उसके कार्य और व्यवहार से होती है तथा भैयालाल तिवारी ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से सभी का सम्मान अर्जित किया है।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री तिवारी का पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके सरल, सहयोगी एवं मिलनसार स्वभाव की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन भैयालाल तिवारी के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
विदाई समारोह में रामप्रकाश तिवारी, उदय गौतम, वीरेंद्र सिंह, अमित बैगा, शिव वचन कुशवाहा, हेतराम चतुर्वेदी, श्रवण द्विवेदी, सुभदेश श्रीवास्तव, अभिनव पटेल, शरद गुप्ता, सरपंच दिव्य प्रकाश पटेल, अभिनेंद्र तिवारी, पवन गुप्ता, शीतेश तिवारी, हीरालाल बैगा, उत्तम तिवारी, संतोष सोनी, मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव, केशव प्रसाद विश्वकर्मा लाली सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ