
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन आगामी 29 जुलाई 2026, बुधवार को श्री हनुमंत कुंज आश्रम, छपडौर, मानपुर जिला उमरिया में किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं शिष्य परिवार में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
श्रद्धालु मनोज श्रीवास्तव व केशव विश्वकर्मा ने बताया कि महोत्सव का आयोजन जगत गुरु सिया राम शरण जी महाराज के सान्निध्य में होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने पूज्य गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
पोस्टर के अनुसार आयोजन में अनंत श्री विभूषित पूज्य पाद स्वामी संत शरण जी महाराज का भी स्मरण किया गया है। आयोजकों ने बताया कि गुरुपूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष पर्व है। इस दिन गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
कार्यक्रम के आयोजक जगत गुरु सिया राम शरण जी महाराज एवं समस्त शिष्य परिवार ने क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
29 जुलाई को आयोजित होने वाला यह गुरुपूर्णिमा महोत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा, जिसमें उमरिया सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ