संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जिले के मानपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं शिव होटल, शिव पेट्रोल पंप और शिव राइस मिल के संचालक शिव कुमार गुप्ता तथा रामगरीब गुप्ता की पूज्य माताजी का बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह जानकारी देते हुए समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्वर्गीय माता जी के निधन पर नगर के व्यापारियों, समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मानपुर के सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में गुप्ता परिवार का विशेष योगदान रहा है। माताजी के निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के निवास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पारिवारिक मित्रों ने शोक संवेदना प्रकट कर "ॐ शांति। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।" प्रार्थना किया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ