
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जिले के अंतरगत चौकी अमरपुर प्रभारी द्वार मानसून के सक्रिय होते ही बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों, टूटे या झूलते बिजली के तारों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थित विद्युत उपकरणों के पास जाने से बचें, क्योंकि करंट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश बिजली का मेन स्विच या अन्य विद्युत उपकरण चालू या बंद करना आवश्यक हो, तो रबर की चप्पल या जूते पहनकर ही यह कार्य करें। गीले हाथों से स्विच, बोर्ड या किसी भी बिजली के उपकरण को छूने से बचें। उन्होंने बच्चों को बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों के आसपास खेलने से रोकने तथा पशुओं को भी इन स्थानों से दूर रखने की सलाह दी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं बिजली का तार टूटा हुआ दिखाई दे, ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हो रही हो या कोई अन्य विद्युत खतरा नजर आए, तो तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दें। जब तक संबंधित विभाग मौके पर न पहुंचे, तब तक कोई भी व्यक्ति उस स्थान के पास न जाए और दूसरों को भी दूर रहने के लिए जागरूक करें।
चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने कहा कि "सुरक्षा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है। बारिश के मौसम में जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी विद्युत खतरे की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।"
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ