DRMS NEWS

DRMS NEWS

सामाजिक सरोकारों के सजग हस्ताक्षर आलोक शिव चतुर्वेदी का निधन, मानपुर नगर में शोक की लहर


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) नगर के सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व आलोक शिव चतुर्वेदी का बीमारी के दौरान आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है। उनके निधन का समाचार मिलते ही सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव व केशव प्रसाद विश्वकर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि आलोक शिव चतुर्वेदी का नगर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से सदैव गहरा जुड़ाव रहा। विशेष रूप से पुरानी बाजार श्रीराम लीला समिति से उनका आत्मीय संबंध रहा और समिति की विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों में वे बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते थे। समाज सेवा और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रियता तथा सहज, सरल एवं सहयोगी स्वभाव के कारण वे नगर में सभी वर्गों के बीच सम्मानित थे।

उनके असामयिक निधन से मानपुर ने एक ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। नगर के सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ