DRMS NEWS

DRMS NEWS

बाघिन के हमले से चरवाहे की भैंसों ने बचाई जान, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र अंतर्गत बीट बघडो में बाघिन द्वारा एक चरवाहे पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। चरवाहे की आवाज सुनकर उसकी भैंसें मौके पर पहुंचीं और बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं, जिसके बाद बाघिन वहां से चली गई। इस दौरान चरवाहे की जान बच गई।

drms news को मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2026 को ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय राम नरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाशने के दौरान बफर क्षेत्र की सीमा से आगे कोर क्षेत्र में चले गए। इसी दौरान उनका सामना बाघिन और उसके शावक से हो गया। बाघिन ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

हमले के दौरान रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर उनकी भैंसें तत्काल बाघिन की ओर दौड़ पड़ीं। भैंसों को अपनी ओर आता देख बाघिन वहां से चली गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चरवाहे को तत्काल शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाकर उपचार कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 3 हजार रुपये भी प्रदान किए गए।

घटना के मद्देनजर वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है। क्षेत्र में वन अमले को सक्रिय किया गया है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों एवं चरवाहों को जंगल में अकेले नहीं जाने तथा मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनुपम सहाय ने बताया कि चरवाहे के अनुसार बाघिन द्वारा उस पर हमला किया गया था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर भैंसें मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद बाघिन वहां से चली गई। चरवाहे का उपचार कराया गया है और वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है।

वन विभाग द्वारा क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ