DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर ब्लॉक ग्राउंड में कुश्ती महामुकाबला आयोजित, प्रद्युम्न वंशकार बने विजेता


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) नाग पंचमी के पावन अवसर पर मानपुर ब्लॉक ग्राउंड में आयोजित कुश्ती महा मुकाबले में क्षेत्रभर से आए पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए मानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और दर्शक पहुंचे।

महामुकाबले में शहडोल के प्रद्युम्न वंशकार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पाली के कश्यप वंशकार उपविजेता रहे। विजेता को ट्रॉफी, शील्ड एवं ₹4,100 तथा उपविजेता को ट्रॉफी, शील्ड एवं ₹3,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को भी गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मानपुर के वरिष्ठ नेता ओपी द्विवेदी, विजय गौतम, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, राहुल द्विवेदी, रवि सेन, राहुल शुक्ला एवं जितेंद्र शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ऋतिक राज पयासी (समाजसेवी, मानपुर) रहे। आयोजन को सफल बनाने में नीतीश वंशकार, विनीत भट्ट, लल्लू वंशकार, विवकी सिंह, धर्मेंद्र वंशकार, रामललन प्रजापति, ललन प्रजापति, रवि वंशकार, पी. डी. प्रभाकर लाल खान एवं रज्जु खान सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया।  सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ