
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, नवमी के छात्रों को साइकिल वितरित
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। उमरिया जिले की ग्राम पंचायत पड़वार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़वार में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने मंचासीन अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य लोकेश उपाध्याय ने किया।
अध्यक्षता SMC समिति अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं से और भी बेहतर कार्यक्रम की अपेक्षा है। मंचासीन अतिथियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक भाषण भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में शासन की योजना के तहत कक्षा नवमी में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रूपा तिवारी, उप सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कोल, शिक्षा समिति उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी सोनी एवं सैकड़ों ग्रामीणजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ