DRMS NEWS

DRMS NEWS

विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की निरंतर प्रयास से मिली बड़ी सफलता, पुष्पराजगढ़ को मिला 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का तोहफा


मंत्रिपरिषद के निर्णय पर शासन ने जारी किया आदेश, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (अनूपपुर)पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित खुश खबरी सामने आई है। विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के लगातार प्रयासों और शासन स्तर पर की गई प्रभावी पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। मध्यप्रदेश शासन ने मंत्रिपरिषद के 19 जुलाई 2026 के निर्णय के अनुपालन में पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के रूप में उन्नयन करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल के संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक पदों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रही थी कि पुष्पराजगढ़ जैसे आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने इस मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और स्वास्थ्य मंत्री सहित संबंधित विभागों से निरंतर संवाद बनाए रखा। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि अब क्षेत्र को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात मिल गई है।

अस्पताल के उन्नयन से पुष्पराजगढ़ सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। गंभीर मरीजों को अब उपचार के लिए अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी या अन्य जिलों की ओर कम जाना पड़ेगा। इससे समय, धन और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षा की संभावनाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अस्पताल के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक पदों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं शीघ्र प्रारंभ हो सकेंगी।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पुष्पराजगढ़ के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेगा और आदिवासी अंचल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ