
भोपाल से आदेश जारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने
drms news (शहडोल)। जिला अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहडोल जिले में डीपीओ के पद पर पदस्थ काशीचंद पटेल को उपसंचालक अभियोजन के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं जिले में एडीपीओ के पद पर पदस्थ श्रीमती कविता कैथवास को डीपीओ के पद पर पदोन्नत किया गया है।पदोन्नति की सूचना मिलते ही अभियोजन संचालनालय शहडोल एवं तहसील कार्यालयों में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
..... स्वागत एवं बधाई का चला दौर .....
कार्यालय अभियोजन संचालनालय शहडोल में पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं और वे पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर सहायक जिला अभियोजन अधिकारी राम विकाश अग्निहोत्री, अशोक प्रियदर्शी, पप्पू चौधरी, राकेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती पूजा चौरसिया एवं कर्मचारीगण वीरेश कुमार अग्निहोत्री, सहायक ग्रेड-1 सौरभ शर्मा, संजय कुमार गुप्ता ग्रेड-3 सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ