संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में उमरिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह एवं जन प्रतिनिधियों सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं जन मानश की शानदार उपस्थिति रही।
यह यात्रा संघर्षों से सफलता और स्वाभिमान का प्रतीक है। तिरंगा नाम सुनते ही मन उत्साह और ऊर्जा से भर जाता है। और जब बात सामूहिकता के साथ हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा हर मन तिरंगा की हो वह स्थिती हृदय को अपार असीम ऊर्जा के साथ राष्ट्र के लिए जीने की प्रेरणा देती है।
राष्ट्र जाग्रत देव है और हम माँ भारती के उपासक आराधक है। यजुर्वेद में कहा गया है- वयं राष्ट्रे जागृयाम् पुरोहिता: यानी हम सभी राष्ट्र जन, राष्ट्र की रक्षा के लिए जाग्रत और जीवंत रहें। गौरतलब है भारत का आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है। वेद में कहा गया है नहि सत्यात्परोधर्म: यानी सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। अर्थात हम सनातनियों के धर्म ग्रंथ राष्ट्र के लिए जीने राष्ट्रहित का कार्य करने का निर्देश देते है।
तेजस्विता राष्ट्र रक्षा, संस्कृति व धर्म की रक्षा का आधार है। दीक्षा का अर्थ वेद में व्रत या संकल्प बताया गया है। किसी शुभ कार्य या उद्देश्य के लिए समर्पित हो जाना। जब पक्का संकल्प किया जाए तो वह दीक्षा है। तप राष्ट्र की महान शक्ति और आधार है। पवित्र वेदों के अनुसार, अच्छे उद्देश्य के लिए दुख सहना त्याग करना तप है। राष्ट्र की उन्नति के लिए नागरिकों में तप की भावना हो। ग्रंथों में वर्णित है- तप: स्वकर्म वर्तित्वम् और तप: स्वधर्म वर्तित्वम्। यानी हर व्यक्ति को अपने कर्तव्य को पूरी ततपरता के साथ करना चाहिए। यही तप है।
राष्ट्र ऋषि वैश्विक नेता भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। अभियान शुरु करने के पीछे का भाव ही यही था, कि राष्ट्र अपने महापर्व स्वतंत्रता दिवस को अति आनंद उमंग के साथ मनाए। यह राष्ट्रीय अभियान बीते वर्ष की अपेक्षा और भी ज्यादा दिव्य भव्य जन इस्पर्शी बन चुका है।
जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल जी ने कहा कि उमरिया जिले के सभी 14 मंडलों में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ता जन मानस के साथ मिलकर निकाल रहे है। हर घर तिरंगा फहराने हेतु भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। माँ भारती के बीर सपूतों की प्रतिमा इस्मारको पर माल्यार्पण किया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों में तिरंगा फहराएंगे।तिरंगा हम सभी को जान से प्यारा है। इस ऐतिहासिक अमृतकाल मे सामूहिक रूप से ध्वज वंदन करना फहराना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक तो है ही साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा उमरिया जिले का फेस्टिवल बन चुका है।
भारी उत्साह के साथ पूरे जिले में यह दिव्य आयोजन हो रहा है। भाजपा उमरिया के जावाज कर्मठ समर्पित अपने नही अपनो के लिए राष्ट्र के लिए जीने वाले कार्यकर्ता शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर होने वाले किसी भी अभियान को सफल बनाने का जो गौरवशाली कार्य करते है वह अद्भुत है अदुतीय है। भाजपा कार्यकर्ता जिले के सभी ग्रामो में तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्राओं का ऐतिहासिक आयोजन कर रहे है। नगर ग्राम सब तिरंगा मय हो चुका है।
प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में 'हर घर तिरंगा अभियान' के लिए सबका जोश उफान पर रहता है। गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है।तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का क्रेज भी दिखता है। जो राष्ट्र एकत्व की दिसा में सुखद है।
युवाओं की सहभागिता मन को आनंद देने वाली है। राष्ट्र की उन्नति सम्रद्धि समरसता सुरक्षा सहित भारत के स्वर्णिम भविष्य का दाइत्व युवाओं पर है। युवा ही राष्ट्र की ताकत है।युवा शक्ति ही माँ भारती को परम बैभव युक्त करेगी।
विश्व गुरु पद पर भारत माता आसीन होगी। जिला अध्यक्ष जी ने सभी से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को लगाने सहित 15 अगस्त को ध्वज फहराने ध्वज वंदन करने अपनी दुकान दफ्तरों सहित कार में तिरंगा लगा कर इस महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
जिला अध्यक्ष ने आग्रह किया कि हमे इस बात का भी ध्यान रखना है कि तिरंगे का अपमान ना होने पाए। हमने जो ध्वज क्रय किया है ध्वज छोटा हो या बड़ा कपड़े से बना हो या प्लास्टिक से हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है कि उसकी सुरक्षा और सम्मन में कोई चूक न होने पाए। हर घर तिरंगा अभियान जिले में ऐतिहासिक सफलता अर्जित कर रहा है। इस अभियान को सफल बनाने वाले माँ भारती के सभी सपूतों को अनंत साधुवाद। यह जानकारी नितिन मिश्रा जिला सह संयोजक- सोशल मीडिया भाजपा जिला उमरिया ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ