DRMS NEWS

DRMS NEWS

HDFC Bank परिवर्तन मैनेजर द्वारा परियोजना गतिविधियों का निरीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)HDFC Bank परिवर्तन CSR Manager विकास गुप्ता जी  कार्ड संस्था के माध्यम से संचालित परियोजना के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग दौरा किया गया। भ्रमण के दौरान परियोजना की गतिविधियों की प्रगति, उपयोगिता एवं लाभार्थियों की सहभागिता का जायजा लिया गया तथा लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी जानकारी एवं अनुभव साझा किए गए।

दौरे के दौरान ग्राम कछौहा में सौर ऊर्जा द्वारा संचालित सोलर पम्प  एवं बीज बैंक  का निरीक्षण किया गया। सोलर पम्प  की कार्यप्रणाली एवं सिंचाई व्यवस्था को देखा गया तथा समूह के सदस्यों एवं लाभार्थियों से चर्चा की गई। इसके बाद लखनौटी ग्राम क्षेत्र में संचालित गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। 

लखनौटी में सोलर पम्प  का निरीक्षण कर समूह द्वारा किए जा रहे संचालन एवं उपयोग की जानकारी ली गई। इसी क्रम में पनपथा गांव के बीज बैंक  एवं पोल्ट्री फ़ार्मिंग का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित लाभार्थियों से चर्चा कर गतिविधियों की वर्तमान स्थिति एवं संचालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की गई। कुचवाही गांव में बहु स्तरीय सब्जी खेती का भी अवलोकन किया गया, जहां यूनिट को सुचारू रूप से संचालित होते हुए पाया गया। लाभार्थी द्वारा यूनिट का विस्तार भी किया गया है।

          स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पनपथा हाई स्कूल में वृक्षारोपण कराया गया। इसके साथ ही मढ़ऊ, पतौर, लखनौटी, समरकोइनी एवं सुखदास के विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय/आंगनवाड़ी के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही।

इस पूरे भ्रमण एवं कार्यक्रम के माध्यम से परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की मॉनिटरिंग, सामुदायिक सहभागिता, आजीविका संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।इस पहल की सभी उपस्थित लोगों, लाभार्थियों, विद्यालयों एवं समुदाय के सदस्यों द्वारा सराहना की गई तथा HDFC Bank एवं कार्ड  संस्था का इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ