DRMS NEWS

DRMS NEWS

कैट का राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन भोपाल में आयोजित, शहडोल के मनोज गुप्ता बने प्रदेश महामंत्री


पीएम के आत्मनिर्भर भारत निर्माण में कैट बनेगा सहभागी: तोमर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन राजधानी भोपाल में विधानसभा के मानसरोवर सभागार में आयोजित हुआ। सम्मेलन में शहडोल, उमरिया, अनूपपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों से 250 प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन में व्यापार, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा, संगठन सशक्तिकरण, जीएसटी, डिजिटलीकरण, ई-कॉमर्स और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई।

सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, चांदनी चौक सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'वोकल फॉर लोकल' मंत्र केवल आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का राष्ट्रीय आंदोलन है। भारतीय उत्पादों के उपयोग से कारीगरों, लघु उद्योगों और व्यापारियों को नई शक्ति मिलती है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया, वहीं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव को व्यापारिक इतिहास का नया अध्याय बताया। सम्मेलन में संगठन विस्तार के तहत शहडोल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता को कैट मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। छोटे और मध्यम व्यापारियों को तकनीक, डिजिटलीकरण और ई-कॉमर्स से जोड़ना समय की जरूरत है। प्रदेश के व्यापारियों की सहभागिता दिखाती है कि व्यापारी वर्ग अब स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को तैयार है। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ