
दो माह से मेहनताना नहीं, बीमार बच्चे के इलाज के लिए दर-दर भटक रहा बांधवगढ़ का सुरक्षा श्रमिक
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में दिन-रात तैनात श्रमिकों के समय पर भुगतान को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ...?
आपको बता दें सुरक्षा श्रमिक संतराम सिंह पेंद्रो के परिजनों के बताए अनुसार करीब दो माह से मेहनताना नहीं मिलने के बीच संतराम के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते बाद में बच्चे को जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराना पड़ा।
12 हजार की आय, ऊपर से इलाज का खर्च
बांधवगढ़ में कार्यरत श्रमिकों को लगभग 12 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। इसी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण होता है। अचानक बच्चे के बीमार पड़ने से महंगे इलाज का खर्च जुटाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। संतराम का कहना है कि "मैं बीमार नहीं हूं, लेकिन बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक संकट में हूं। अगर दो माह का बकाया भुगतान समय पर मिल जाता तो इतना भटकना नहीं पड़ता।"
प्रश्न तो यह है कि जंगल की सुरक्षा करने वालों के परिवार की सुरक्षा कौन करेगा ...?
बांधवगढ़ जैसे संवेदनशील टाइगर रिजर्व की सुरक्षा में इन श्रमिकों की भूमिका सबसे अहम होती है। सवाल है कि जब सुरक्षा तंत्र का हिस्सा ही अपने बच्चे के इलाज के लिए जूझ रहा हो, तो सिस्टम कितना संवेदनशील है ...?
यह मामला केवल एक श्रमिक तक सीमित नहीं है। यदि भुगतान में देरी व्यापक समस्या है, तो इसका सीधा असर सैकड़ों परिवारों पर पड़ सकता है जिनकी आजीविका इसी मेहनताने पर टिकी है। हालांकि भुगतान में देरी के वास्तविक कारणों पर विभागीय पक्ष आना अभी बाकी है।
फोन पर संपर्क का प्रयास, उपसंचालक से नहीं मिला पक्ष
इस मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपसंचालक योहाना कटारा से फोन पर संपर्क कर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने से उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। अब देखना होगा कि बांधवगढ़ प्रबंधन अपने ही सुरक्षा श्रमिक के लंबित मेहनताने और बीमार बच्चे के इलाज को लेकर क्या मानवीय कदम उठाता है..? (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ