
drms news (मानपुर उमरिया)। मानपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर NH 43 पर जाम लगा दिया। देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
क्या है पूरा मामला . . . ?
लोढ़ा में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन स्थिति गंभीर होने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों की मांग थी कि जिला प्रशासन मुआवजे और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करे।
ग्रामीणों का आरोप है कि NH 43 पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर पर्याप्त संकेतक और स्पीड ब्रेकर नहीं होने से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ