अज्ञान तिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जन शलाकया। चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै गुरवे नमः॥

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। परम तपस्वी, प्रातः स्मरणीय, भगवत कृपा से युक्त सदगुरुदेव अनंत भगतगिरी उर्फ बच्चू महाराज के अवतरण दिवस पर आत्मीय अनंत शुभकामनाएं।
गुरुदेव का जन्म दुखों से धधकते समाज को सुख प्राप्ति का मंत्र देने, सुखद जीवन हेतु दिशा देने और मानवता की रक्षा के लिए हुआ है। बाल्यकाल से ही संत परंपरा में दीक्षा लेकर विश्व कल्याण हेतु साधनारत हैं। पंचदशनामी जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री के रूप में भी सेवारत हैं।
अमोलेश्वर धाम का महत्व -
अमोलेश्वर धाम (अमोलखोह) आश्रम मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य और ईश्वरीय चेतना से भरा दर्शनीय आध्यात्मिक स्थल है। अमोल का अर्थ है "अमूल्य"। आश्रम के मुख्य द्वार के पास लक्ष्मण कुंड स्थित है, मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से कई व्याधि दूर हो जाती हैं।
मंदिर प्रांगण में भगवान शिव सपरिवार विराजमान हैं। धाम में स्थित कैलाश गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग आज भी मौजूद है, जिसके दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। थोड़ी दूरी पर हनुमान धारा स्थित है, जहां पहाड़ की शिलाओं पर हनुमान जी की प्रतिमा उभरी दिखाई देती है और शिलाओं से बूंद-बूंद पानी गिरता है।
जिस तरह बाटिका में मधुर सुगंध अपने होने का अहसास कराती है, ठीक उसी तरह संतों की लीला है। संतों के दर्शन और चरणों का आश्रय लेने मात्र से मन में पसरे शंका के बादल कृपा में बदल जाते हैं। संतों का सानिध्य वह महाविद्यालय है जहां जीवन रूपी कोर्स में पास होने का सूत्र मिल जाता है।
जिस तरह नदी में प्रवेश करते ही व्यक्ति गीला हो जाता है, उसी तरह जो संतों का आश्रय लेता है उसे स्वतः ही भगवत कृपा का साक्षात्कार होने लगता है। गुरुदेव भगवान को अवतरण दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ