
कार्यपालन यंत्री (EE), नगरीय प्रशासन एवं विकास, शहडोल संभाग शहडोल सवालों के घेरे में ...?
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। संयुक्त पार्षद मंच नगर पालिका परिषद शहडोल के तत्वावधान में संभागायुक्त शहडोल संभाग को नगर पालिका परिषद शहडोल क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डों की तकनीकी एवं विभागीय स्वीकृति में अनावश्यक रुप से की जा रही देरी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में लेख किया गया है कि सभी पार्षदों द्वारा नगर विकास को देखते हुए नगर पालिका परिषद शहडोल में मांग पत्र प्रस्तुत कर अपने-अपने वार्डों में रोड, नाली, पेयजल आदि मूलभूत सुविधा की मांग कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि वार्ड के पार्षदों (जनप्रतिनिधियों) द्वारा विगत 2 वर्षों से प्रस्तुत मांग पत्र में निकाय स्तर से समस्त स्वीकृति प्राप्त कर जब तकनीकी स्वीकृति हेतु प्रकरण कार्यपालन यंत्री (EE), नगरीय प्रशासन एवं विकास, शहडोल संभाग शहडोल को प्रेषित की जाती है, तो वहां पदस्त अधिकारियों द्वारा फाईलों में त्रुटि बता कर लगातर वापस कर दी जा रही है। इसी तरह विगत 2 वर्षों से फाईलों का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नगर के 39 वार्डों का विकास अवरुद्ध हो रहा है तथा समस्त पाषर्दों की उपेक्षा हो रही है।
इसके अतिरिक्त ज्ञापन में ध्यान आकर्षित कराया गया है कि (•) विगत 2 वर्षों से रोड, नाली, पेयजल, विद्युत पोल स्थापन से संबंधित फाईलों में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक देरी अथवा फाईलों में त्रुटि बताकर वापस कर दिया जाना।, (•) बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैण्ड की रोड में आज दिनांक तक कोई ठोस कार्यवाही ना होने से कार्य में विलंब से जनता में रोष व्याप्त हो रहा है।, (•) विगत 01 वर्षों में नगर पालिका परिषद शहडोल में 03 बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी की पदस्थापना। इसी तरह संभागीय कार्यालय में 02 कार्यपालन यंत्री पद की पदस्थापना। यह भी लेख किया गया है कि संभागीय कार्यालय में 02 कार्यपालन यंत्री के स्वीकृत हैं, किन्तु 01 ही कार्यपालन यंत्री द्वारा कार्यभार देखा जा रहा है, जिससे कार्य में विलंब की स्थिति निर्मित हो रही है। वार्डों का कार्य प्रभावित हो रहा है। (•) नगर पालिका परिषद शहडोल में सीवर परियोजना स्वीकृत है। लेख है कि विगत 02 वर्षों से समस्त वार्डों में सीवर कार्य के कारण आम जनमानस काफी परेशान है।
(•) कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं होने तथा सीवर कम्पनी द्वारा अपनी मर्जी से कभी भी कहीं भी कार्य प्रारंभ करने तथा वार्ड पार्षदों को कोई जानकारी न होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदगणों ने कमिश्नर से आग्रह करते हुए कहा कि इन सभी बिन्दुओं पर विचार करते हुए शहडोल के अवरुद्ध विकास में आ रही दिक्कतों का शीघ्र समाधान कराने मांग की है।
ज्ञापन में हस्ताक्षर नगर पालिका परिषद शहडोल म.प्र. के समस्त पार्षदगणों में श्रीमती ललिया बैगा, श्रीमती चांदनी कोल, श्रीमती असमा बी, श्रीमती मधु गौतम, श्रीमती कमला जयसवाल, संतोष रावत, श्रीमती संगीता कटारे, श्रीमती उर्मिला चौधरी, श्रीमती विनीता पाण्डेय, प्रकाश सोनी, हीरालाल प्रजापति, श्रीमती आरती गुप्ता, श्रीमती श्रद्धा निगम, श्रीमती कुंदन पाण्डेय, शक्ति लक्षकार, श्रीमती प्रमिला सिंह, दानिश अहमद, शहजादी बेगम, सुश्री भावना राठौर, होलकर सिंह, श्रीमती सुगंधिता सराफ, श्रीमती सुभद्रा सिंह, सुश्री आरुषि गजभिये, संजीव प्रताप सिंह, श्रीमती रजनी सिंह, राकेश सोनी, विकास तिवारी, श्रीमती कुन्तला दीक्षित, पूर्णेन्दु मिश्रा, प्रकाश नारायण शुक्ला, श्रीमती रेखा तिवारी, सुशील रजक, अमोल सोनी, आशुतोष (राजा) यादव, श्रीमती सीमा पटेल, श्रीमती राजकुमारी यादव, शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह (जित्तू), पूर्व पार्षद प्रभात पांडेय सहित विनय केवट व अन्य लोग उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ