
drms news (शहडोल)। थाना कोतवाली शहडोल पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर मारपीट एवं चाकूबाजी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी अदनान खान ने फरियादी हामिद रजा को फोन करके रेलवे ग्राउण्ड (थाना कोतवाली, शहडोल) बुलाया और वहाँ पर अदनान खान और उसके साथियों ने पीड़ित से विवाद व मारपीट की। हमले के दौरान अदनान ने कांच की बोतल से फरियादी की पीठ पर वार किया तथा शमीम खान ने चाकू से पीड़ित व उसके मित्र को चोंट पहुँचाई व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली शहडोल में बी.एन.एस. व आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि. रूप सिंह, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, प्र.आर. आशाराम कुसवाहा, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल एवं आर. विकास थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 1- शमीम अहमद उर्फ सोनू पिता नफीस अहमद, उम्र 21 वर्ष, निवासी नूरी मस्जिद के पीछे, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।, 2- अदनान अली पिता यूनुस अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 27, पुरानी बस्ती, दुर्गा मंदिर के पीछे, पीपल के पेड़ के पास, शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।, 3- अनुज सिंह तोमर पिता अनिल सिंह तोमर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रेलवे फाटक के पास, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.)।, 4- अब्दुल रहमान उर्फ छोटा भईया पिता अब्दुल कदीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 39, पंचगांव रोड, पुरानी बस्ती शहडोल, थाना कोतवाली, जिला शहडोल (म.प्र.) इन चारों आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत कोतवाली पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ