DRMS NEWS

DRMS NEWS

शाम होते ही ढाबा होटलों में छलकते हैं जाम, पुलिस और आबकारी विभाग बेखबर ... !

अमरपुर चौकी क्षेत्र में खुलेआम शराब परोसने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे संचालित ढाबों और होटलों में कथित तौर पर अवैध रूप से शराब परोसने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही इन ढाबों और होटलों में शराबखोरी का दौर शुरू हो जाता है। नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम शराब परोसी जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं की जाती जिससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलन्द है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से यह गतिविधियां संचालित हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा ठोस कार्यवाई नहीं की जाती जिससे कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की मिलीभगत में अवैध कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है।

लापरवाही से हादसे की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे संचालित ढाबों में शराबखोरी के चलते कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शराब पीकर वाहन चलाने और सड़क पर अव्यवस्था फैलने की आशंका से स्थानीय लोग चिंतित हैं। उनका कहना है कि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी गंभीर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने बताया की कटनी और उमरिया जिले की सीमा पर हरतला के पास शराब खोरी का अवैध कारोबार रात के अंधेरे में बेखौफ हो रहा है यहां शाम होते ही होटलों पर भारी भीड़ उमड़ती है जहां पर लोगों को ढाबो पर बैठाकर अवैध शराब परोसी जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन,पुलिस और आबकारी विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में संचालित ढाबों एवं होटलों की जांच कराने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ