DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल में पटवारी संघ का बड़ा आरोप: तहसीलदार पर ज्ञापन न लेने और अपमानित करने का आरोप

5 तहसीलों में 50 से अधिक पटवारियों का वेतन काटा, 3 निलंबित, 18 को CL, 21 सितंबर से कलमबंद हड़ताल का ऐलान पर 19 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारी


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (शहडोल)। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शहडोल ने कलेक्टर शहडोल को तीन पृष्ठीय विस्तृत ज्ञापन सौंपकर जिले के राजस्व अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ ने कहा है कि तहसीलदारों और अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत जाकर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है, जिससे जिले के समस्त पटवारी भारी मानसिक और वित्तीय क्षति से गुजर रहे हैं।

म.प्र. पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा एवं समस्त पटवारी जिला शहडोल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्व में भी ज्ञापन क्र. 340 दिनांक 15 सितंबर 2026 द्वारा समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन निराकरण नहीं हुआ।


ज्ञापन लेने से इनकार और अपमानित करने का आरोप - गोहपारू तहसीलदार पर सीधा आरोप


ज्ञापन में उल्लेखित है कि संघ का सबसे बड़ा आरोप तहसील गोहपारू की तहसीलदार श्रीमती दिव्या सिंह पर है। ज्ञापन में लिखा है कि गोहपारू में पटवारियों को अपनी बात रखने पर अपमानित किया गया। ज्ञापन देने के लिए पटवारी घंटों इंतजार करते रहे, परंतु तहसीलदार मैडम द्वारा ज्ञापन नहीं लिया जाकर अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण किया गया।


इसी तहसील में काम करने के दौरान VC में महज 10 सेकंड लेट हो जाने पर पूरे दिन का अवैतनिक कर दिया गया और पटवारियों के बीच अफरा-तफरी एवं डर-भय का वातावरण बनाया गया, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित हुई।


पांचों तहसीलों में बिना सुनवाई के अवैतनिक की कार्रवाई


ज्ञापन में जिले की पांचों तहसीलों का ब्यौरा दिया गया है- सोहागपुर में 17 पटवारियों का वेतन दिनांक 25/08/2026 को बगैर सुनवाई का अवसर दिए अनुविभागीय अधिकारी महोदया श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए काटा गया।, इसी तरह ब्यौहारी में दिनांक 31/08/2026 को 13 पटवारियों का वेतन बगैर सुनवाई के काटा गया, जबकि उस दिवस पर यह पटवारी अपने कार्य पर उपस्थित होकर कार्य किए थे।,

इसी प्रकार जयसिंहनगर में 06 पटवारियों को फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य शासकीय कार्य करने के बावजूद माह मई का वेतन रोका गया तथा 09 पटवारियों का माह अगस्त का वेतन अनुविभागीय अधिकारी सुश्री काजोल सिंह द्वारा बिना लिखित आदेश के अवैतनिक किया गया, जबकि समस्त पटवारियों द्वारा FR एवं अन्य शासकीय कार्य किए गए थे।

गोहपारू में पटवारी 15 सितंबर 2026 से माह के पूर्ण वेतन पाने के लिये लगातार कलम बंद हड़ताल पर हैं, जहाँ सुश्री काजोल सिंह SDM एवं तहसीलदार मैडम द्वारा लगातार पटवारियों की बातों को अनसुना करते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है। एवं बुढार में माह अगस्त में 04 पटवारियों के वेतन बगैर सुनवाई का अवसर देते हुए SDM श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा अवैतनिक कर काटा गया, जबकि उक्त पटवारी उस दिवस में हल्के में रहकर समस्त शासकीय कार्य किए हैं।


मनमाने तरीके से निलंबन


ज्ञापन में यह भी आरोप है कि तहसील सोहागपुर में पटवारी दीपू चंद सिंह हल्का बिजौरी को बगैर सुनवाई का अवसर दिए मनमानी तरीके से निलंबन आदेश SDM सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग द्वारा पारित किया गया, जबकि  पटवारी लगातार अपने हल्के में FR का काम किए हैं।

इसी प्रकार तहसील ब्यौहारी में पटवारी हल्का बैरिहाई आनंद तिवारी को कार्य किए जाने के बाद भी निलंबित किया गया है।

पटवारी भारत सिंह सैरैया हल्का जमुड़ी तह. जयसिंहनगर को उनके हल्के की स्थिति परिस्थिति जहाँ किसी भी प्रकार का मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं रहता है, जहाँ FR बनाना असंभव है, को एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए निलंबित किया गया है।


बारिश में 9:15 पर VC, दो महिला पटवारी दुर्घटनाग्रस्त


ज्ञापन में बताया गया है कि माह अगस्त में FR बनाने हेतु SDM महोदया द्वारा समस्त पटवारियों को ग्राम पंचायत में सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ANM, आशा कार्यकर्ता आदि की ड्यूटी लगाकर कैंप आयोजित कर सुबह 10:00 बजे से कार्य करने का आदेश दिया गया था, जहाँ पर समस्त पटवारी अपने हल्के में लगातार काम करते रहे।


परन्तु जिला पंचायत CEO एवं SDM द्वारा सुबह 9:15 से ही पंचायत भवन के सामने सिर्फ पटवारी को खड़ा करके वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्धारित समय के पूर्व उपस्थिति भारी बरसात में लिया जाता रहा, जिस कारण गोहपारू तहसील की दो महिला पटवारी निर्धारित समय के पूर्व हल्का पहुंचने एवं अनुपस्थिति के डर से रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं। इस तरह मानसिक रूप से दबाव बनाकर प्रताड़ित किया गया, जबकि सभी पटवारी नियत समय पर काम कर रहे थे।, 5. गोहपारू में अगस्त का वेतन 17 सितंबर तक नहीं, फिर मनमानी कटौती , तहसील गोहपारू में माह अगस्त का पूर्ण वेतन 17 सितम्बर 2026 तक नहीं लगाया गया। बाद में 17 तारीख को ज्ञापन देने गए पटवारियों का ज्ञापन तहसीलदार दिव्या सिंह ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद जो वेतन लगाया गया उसमें 04 पटवारियों के 14 दिवस, 02 के 12 दिवस, 02 के 07 दिवस एवं शेष सभी के 06-06 दिवस का वेतन काट दिया गया*, जिससे भारी आक्रोश है।


पटवारी संघ का ऐलान - 18 को CL, 21 से कलमबंद हड़ताल

इस दमनकारी नीति से त्रस्त होकर जिले के समस्त पटवारी 18 सितंबर 2026 को आकस्मिक अवकाश पर रहे, 19 एवं 20 सितंबर को शासकीय अवकाश पर रहे तथा 21/09/2026 से जिले के समस्त पटवारी कलमबंद हड़ताल पर गए, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की है।

पटवारी संघ की 4 सूत्रीय मांग

ज्ञापन में संघ ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि 1. तहसीलदार गोहपारू श्रीमती दिव्या सिंह द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करने पर एवं पटवारी संघ का ज्ञापन नहीं लेने पर कार्यवाही की जाए।,  2. जिले में बगैर सुनवाई का अवसर दिए पटवारियों को अवैतनिक किए जाने की कार्रवाई निरस्त कर काटी गई वेतन दिलवाई जाए।, 3. निलंबित किए गए पटवारियों को तत्काल बहाल किया जाए।, 4. तहसील गोहपारू के समस्त पटवारियों को माह अगस्त 2026 का पूर्ण वेतन दिलवाया जाए। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि आयुक्त संभाग शहडोल, पुलिस अधीक्षक शहडोल, समस्त SDM, समस्त तहसीलदार एवं प्रांताध्यक्ष म.प्र. पटवारी संघ भोपाल को भी प्रेषित की गई है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ