DRMS NEWS

DRMS NEWS

नही रहे वयोवृद्ध समाजसेवी, मोहम्मद शरीफ पहलवान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। नगर मानपुर के वयोवृद्ध समाजसेवी, मोहम्मद शरीफ पहलवान का गुरुवार की सुबह शहडोल मेडिकल कॉलेज में दुखद निधन हो गया।

एक दुर्घटना की वजह से कुछ दिनों से वे मेडिकल कॉलेज में इलाजरत थे, और आज यह दुखद खबर नगर में जैसे ही आई, शोक की लहर हर तरफ फैल गई।

मोहम्मद शरीफ भाई बचपन से ही अखाड़े और पहलवानी के  बेहद शौकीन थे। वे बेहद मिलनसार और उत्साही व्यक्ति थे। इस उम्र में भी

मजबूत कदकाठी के साथ अत्यंत ऊर्जावान व्यक्ति थे, मानपुर में प्रतिवर्ष नाग पंचमी में होने वाली कुश्ती/दंगल आयोजन के वह वर्षों से संरक्षक रहे, सभी आयोजन उनकी देखरेख और उनके मार्गदर्शन में ही उत्साह पूर्वक होते रहे हैं।

75+ की उम्र में अभी भी नौजवानों से कहीं ज्यादा ऊर्जा के साथ जब वे दंड बैठक और पुशअप लगाते और अखाड़े में मुगदर का प्रदर्शन करते थे, तो अच्छे-अच्छे  नौजवान पहलवान दांतों तले उंगली दबा लेते थे।

सामाजिक कार्यों में सदैव आगे रहने वाले शरीफ पहलवान वर्षों पहले होमगार्ड के सूबेदार भी रहे, बाद में नौकरी छोड़कर वह अपने ग्रह ग्राम में ही सामाजिक कार्यों में लग गये। चार पुत्रों, बेटियों और पत्नी व भरे-पूरे परिवार को बिलखता छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए।

आने वाले समय में जब भी अखाड़ों में ढोल ताशे की गूंज गूंजेगी तो शरीफ पहलवान हमेशा बहुत याद आएंगे, ऐसे लोग कभी अलविदा नहीं होते, कभी जाते नहीं, कभी मरते नहीं ,वह हमारे आसपास, हमारे बीच ही विद्यमान रहते हैं। उनके जाने से समाज में जो कमी आई है उसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। 

ईश्वर से प्रार्थना है की मरहूम शरीफ पहलवान की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, तथा समस्त पुत्र परिवार जनों को यह दारुण दुख सहन करने की हिम्मत प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ