DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर CHC को सिविल अस्पताल बनाने की उठी मांग, समाजसेवी ऋतिक राज पयासी ने छेड़ी जनहित की मुहिम, कहा - यह किसी दल की नहीं पूरे मानपुर की लड़ाई

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। जिला उमरिया के मानपुर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अब जन आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मानपुर के समाजसेवी ऋतिक राज पयासी ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों से एकजुट होने की अपील की है।

समाज सेवी ऋतिक राज पयासी ने अपने संदेश में कहा है कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे मानपुर की है। यह हर परिवार, हर जाति, धर्म और समुदाय से जुड़ा हुआ जनहित का मुद्दा है।

"हर परिवार की जरूरत है बेहतर अस्पताल"

समाजसेवी ऋतिक राज पयासी ने कहा -_"मानपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत हर परिवार की जरूरत है। आज किसी दूसरे परिवार का बच्चा, माता-पिता या रिश्तेदार अस्पताल पहुंच सकता है, कल हमारे अपने परिवार को भी इसी सुविधा की जरूरत पड़ सकती है। हमने इस मुद्दे को पहले उतनी मजबूती से नहीं उठाया, इसके लिए मुझे स्वयं भी खेद है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपनी आवाज मजबूती से प्रशासन तक पहुंचाएं।"

क्या है मांग ... ?

ऋतिक राज पयासी की प्रमुख मांग है कि मानपुर CHC को सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाए, ताकि मानपुर में ही पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, विशेषज्ञ चिकित्सक और महिला चिकित्सक उपलब्ध हो सकें।, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर हो।, आवश्यक जांच सुविधाएं जैसे लैब, एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि मानपुर में ही मिलें।, आपातकालीन उपचार के लिए मरीजों को उमरिया, शहडोल या जबलपुर न भागना पड़े और छोटी-बड़ी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए दूर जाने की मजबूरी कम हो।

सर्व समाज से किया आह्वान

पयासी ने मानपुर के सभी भाइयों-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, व्यापारियों एवं व्यापारी संघों तथा हर जाति, धर्म और समुदाय के लोगों से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस जनहित की मांग में अपना सहयोग और समर्थन दें।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यह किसी राजनीतिक दल के खिलाफ अभियान नहीं है और न ही किसी जाति, धर्म या समुदाय का मुद्दा है। यह हर मानपुरवासी के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों, व्यापारी संघों, महिलाओं, युवाओं और सभी समुदायों से विशेष आग्रह करते हुए कहा है कि इस संदेश को अधिक से अधिक मानपुरवासियों तक पहुंचाएं।

नारा दिया - "एक मांग - सिविल अस्पताल मानपुर, एक आवाज - पूरा मानपुर"

क्षेत्र में इस मांग को लेकर लोगों में चर्चा तेज है और सोशल मीडिया पर भी इस मुहिम को समर्थन मिल रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस जनहित की मांग पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है। ऋतिक राज पयासी, समाजसेवी मानपुर क्षेत्र की जनता से अपील है कि इस जनहित की मुहिम में अपना समर्थन अवश्य दें।  (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ