DRMS NEWS

DRMS NEWS

कठार पुलिया में निकली सरिया, गड्ढों में फंस रहे वाहन- हादसे का खतरा, पांच माह से अधूरी बाईपास सड़क पर नहीं जागा प्रशासन

ब्रेकिंग / जन समस्या

मानपुर-शहडोल मार्ग पर सफर बना जानलेवा, 181 पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news/ब्रजधर समाचार (मानपुर उमरिया)। मानपुर-शहडोल मुख्य मार्ग पर सफर करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्राम कठार की पुलिया और वन बेई नदी पर बने पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। पुलिया पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और लोहे की सरिया (रॉड) बाहर निकल आई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इन गड्ढों में गिरकर कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाहर निकली सरिया दोपहिया वाहनों के टायर फाड़ रही है और बड़े वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई है। वन बेई पुल पर भी यही हाल है, जहाँ आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो गया है।

पांच माह से टूटी पड़ी है बाईपास सड़क

मानपुर बाईपास की हालत और भी खराब है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद के ठेकेदार ने करीब पांच माह पहले सड़क का एक हिस्सा तोड़ दिया था, वो भी बिना PWD की अनुमति के। आज तक उसका निर्माण नहीं हो पाया। आधे-अधूरे टूटे रास्ते से रोज वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।

181 पर शिकायत भी बेअसर

स्थानीय लोगों ने कई बार विभाग को अवगत कराया, 181 CM हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों में आक्रोश है कि आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है?

एसडीओ बोलीं - निरीक्षण कर सुधार कराएंगे

इस संबंध में PWD मानपुर खंड की एसडीओ श्रीमती रवीना पटेल ने बताया कि "पुल पर गड्ढे और रॉड निकलने की सूचना मिली है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर सुधार कार्य कराया जाएगा।" वहीं बाईपास सड़क को लेकर उन्होंने कहा कि "PWD द्वारा नगर परिषद मानपुर को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। 

अगर जल्द निर्माण नहीं कराया गया तो जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कराई जाएगी।" क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कठार पुलिया, वन बेई पुल और बाईपास सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ