DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध भंडारण पर कार्यवाही सहित अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (शहडोल)। थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खोडरी, गलहथा एवं कोलुहा में विगत काफी समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी जैतपुर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खनिज एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशों के पालन में 16 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी जैतपुर मोहम्मद समीर, एसडीएम दीपक मांडवी, खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य एवं खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले सहित पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम खोडरी, गलहथा एवं कोलुहा में अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही की गई है एवं बरामद की गई रेट को वहीं मिट्टी में मिलाकर खुर्द किया गया है। साथ ही एक दूसरे घटना में थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम खामडाड़ स्थित समधिन नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम खामडाड़ स्थित समधिन नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया।

मौके पर चालक लल्ला खैरवार, निवासी ग्राम खामडाड़, थाना ब्यौहारी से रेत परिवहन संबंधी वैध रॉयल्टी (टी.पी.), वाहन के दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस मांगे गए, जो उसके द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। चालक ने उक्त ट्रैक्टर का स्वामी मुन्ना खान होना बताया।

पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लगभग 03 घनमीटर रेत, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 2 हजार एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत लगभग ₹7 लाख कुल ₹7 लाख 2 हजार रुपए की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में चालक लल्ला खैरवार एवं वाहन स्वामी मुन्ना खान के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस, धारा 4/21 खनिज अधिनियम तथा धारा 130/177(3), 3/181 मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ