
drms news (मानपुर उमरिया)। आगामी त्योहारों नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरनीत कौर कलसी की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पालिका मानपुर के सभाकक्ष में उपखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तहसीलदार अभयनंद शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रचियता अवस्थी, थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग सहित विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, यातायात व्यवस्था, डीजे एवं लाउडस्पीकर का उपयोग न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
एसडीएम हरनीत कौर कलसी ने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि प्रशासन का सहयोग कर त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रसिक खंडेलवाल सहित नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार राजू गुप्ता, अजय पयासी, रामाभिलाष त्रिपाठी, जय प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ